Tuesday, October 18, 2016

बदल चुकी है आपकी राशि, सौरमंडल में हुआ एक बड़ा फेरबदल




राशियां

लेख का टाइटल पढ़कर आप थोड़े हैरान तो जरूर हुए होंगे। राशियां कैसे बदल सकती हैं? कैसे आपसे उस राशि का साथ छूट सकता है जो आपके जन्म से ही आपका साथ निभाती आ रही है?

संसार का नियम

परिवर्तन संसार का नियम है, नाम बदल जाते हैं, रिश्ते बदलते हैं, इंसान बदल जाते हैं, मौसम, प्रकृति चेहरे..सब कुछ बदल जाते हैं। अगर कुछ नहीं बदलता तो वो है हमारी राशि! लेकिन अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा और गहराई में घुसने की जरूरत है क्योंकि अब तो आपकी राशि भी बदलने वाली है।

12 राशियां

अभी तक हम यही जानते थे कि 12 राशियां होती हैं जिनका अलग-अलग स्वभाव और प्रकृत्ति होती है। आपका जन्म किस माह में हुआ है, यह इस बात को निर्धारित करता है कि आप किस राशि के अंतर्गत आएंगे, फिर उस राशि की खूबियां और कमियां भी आपके भीतर स्वत: ही नजर आने लगती है। 

राशि का साथ

लेकिन जो खबर अब हम आपको देने जा रहे हैं उसके बाद आपको अपनी राशि का साथ छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि अभी तक आप जिसे अपना समझ रहे थे दरअसल वो तो आपका था ही नहीं।

12 तारामंडल

आपको ये फिल्मी डायलॉग लग रहा है होगा लेकिन जनाब आपकी राशि तबसे आपके साथ है जबसे आपका जन्म हुआ है, लेकिन अब आपको उस राशि को छोड़ना पड़ेगा। सौरमंदल में हुई फेरबदल के बाद यह बात सामने आई है कि अभी तक हम जिन 12 तारामंडलों के आधार पर राशियां निर्धारित करते थे असल में वो 12 नहीं बल्कि 13 हैं।

नासा

अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था, नासा के वैज्ञानिकों ने एक अन्य तारामंडल की खोज की है जो आज तक दुनिया की पहुंच से दूर था। दरअसल महीने के आधार पर बनाई गई राशियों को स्टार साइन कहा जाता है और ये स्टार साइन के क्षेत्र में सदियों से कोई कार्य नहीं हुआ है।

तारों की पोजिशन

यूं तो पिछले साल, इसी समय वैज्ञानिकों ने इस बात का संदेह व्यक्त किया था कि शायद ये लोग जैसा सोचते हैं वैसा बिल्कुल नहीं है। हम जिसे अपनी राशि समझते हैं, असल में वो हमारी राशि नहीं है क्योंकि एस्ट्रोलॉजी से जुड़े कैलेंडर का अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है जबकि तारों की पोजिशन हमेशा बदलती रहती है।

सभ्यता से पूर्व

सभ्यता से पूर्व बेबीलोनियाइयों ने तारामंडलों के ऊपर कार्य किया था। जिनके आधार पर राशियां निर्धारित होती हैं। जिस राशि को अब तक हम अपना समझते आए थे और बेहद प्रेम भी करते थे, उसकी खोज भी बेबीलोनियाइयों ने की थी लेकिन अब ऐसा नहीं है... अब हमें अपनी उस प्यारी-दुलारी राशि को छोड़कर किसी दूसरी राशि को अपनाना पड़ेगा।

13वें तारामंडल

क्योंकि अब 3000 साल (या उससे भी ज्यादा) के बाद नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि बेबीलोनियाइयों ने अपनी सहूलियत के अनुसार 12 तारामंडलों का गठन किया था। 12 माह, 12 राशियां और 12 ही तारामंडल, ऐसा उनका मानना था लेकिन ऐसा करते हुए उन्होंने 13वें तारामंडल को अनदेखा कर दिया था।

डेट्स और महीने

अब आपको ये बताना भी उचित रहेगा कि नासा के वैज्ञानिकों ने ना सिर्फ राशियों से जुड़ी डेट्स और महीने को शिफ्ट किया है बल्कि एक नई राशि को भी उसमें जोड़ दिया है

नई राशि

तो अगर आपका जन्म 29 नवंबर या 17 दिसंबर के बीच हुआ है तो आप ना तो धनु राशि के हैं और ना ही मकर बल्कि आपके लिए एक नई राशि बनाई गई है जिसका नाम है ऑफिउकस।

प्रतीक चिह्न

एक पुरुष जिसके हाथ में सांप है, ये आपकी राशि का प्रतीक चिह्न है। इस राशि के लोगों के मूल व्यवहार और स्वभाव की बात करें तो आपको ज्ञान को पाने के लिए अग्रसर और हर समय दुश्मनों से घिरा हुआ व्यक्ति कहा जा सकता है।

अपडेटेड राशियां

चलिए नई राशि तो ठीक है लेकिन यहां उन राशियों की बात भी करनी चाहिए जो शिफ्ट हुई हैं। तो चलिए बताते हैं नासा के अनुसार क्या हैं अपडेटेड राशियां और कौन सा समय आता है उनके अंतर्गत।

अपडेटेड राशियां

20 जनवरी से 15 फरवरी के नीच जन्मे लोग अब मकर राशि के अंतर्गत आएंगे, 16 फरवरी से 10 मार्च के बीच जन्मे जातक कुंभ राशि के माने जाएंगे। 11 मार्च से 18 अप्रैल के बीच जन्मे लोगों को मीन राशि का माना जाएगा।

अपडेटेड राशियां

अप्रैल 19 से मई 13 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को अब से मेष राशि का माना जाएगा और मई 14 से 19 जून के बीच जन्म लेने वाले व्यक्ति अब से वृष राशि के अंतर्गत आएंगे।

अपडेटेड राशियां

20 जून से 20 जुलाई तक के लोग अब मिथुन राशि के अंतर्गत आ जाएंगे और 21 जुलाई से 9 अगस्त के बीच जिन लोगों का जन्म हुआ है वो अब कर्क राशि को अपना मान सकते हैं।

अपडेटेड राशियां

10 अगस्त से 15 सितंबर के बीच जिन लोगों का जन्म हुआ है उनकी राशि बदलकर सिंह हो गई है और 16 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच जिन लोगों ने जन्म लिया है वे कन्या राशि के अधीन आ गए हैं।

अपडेटेड राशियां

31 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच जन्म लेने वाले लोगों की राशि अब से तुल है। 23 नवंबर से 29 नवंबर के बीच जन्म लेने वाले लोग अब वृश्चिक राशि के अधीन हैं।

ओफिउकस

29 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच जिनका जन्म हुआ है उनके लिए एक नई राशि बनाई गई है जिसका नाम है ओफिउकस, अब से यही आपकी राशि है।

अपडेटेड राशियां

18 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच जन्म लेने वाले लोगों को अब धनु राशि को स्वीकार कर लेना चाहिए।

टैटू

यानि कि अब तक मुझे लगता था कि मेरी राशि कैंसर यानि कर्क है...लेकिन अब मुझे उसका साथ छोड़ना पड़ेगा। ये सब तो फिर भी ठीक है जरा सोचिए उन लोगों का क्या जिन्होंने अपनी बॉडी पर अपनी राशि से जुड़े टैटू बनाकर रखे हैं...!!

No comments:

Post a Comment