Tuesday, October 18, 2016

ये जानवर घर में पालना होता है शुभ, बनते हैं घर वालों के लिए ‘लकी’

पालतू जानवर

बहुत से लोगों को घर पर जानवर पालने का शौक होता है। भारत के शहरों में आप अधिकतर घरों में ‘कुत्ते’ को पालतू जानवर के रूप में देख सकते हैं। यह एक ऐसा जानवर है जो केवल हजारों में ही नहीं, लाखों-करोड़ो के दाम पर भी बिकता है। क्योंकि कुछ शौकिया लोग विदेशों से भी कुत्ता मंगवाकर यहां पालते हैं।



दूसरी ओर गांव-कस्बों की बात करें, तो यहां आपको गाय, मुर्गियां, बकरियां, भैंस, आदि पालतू जानवर दिख जाएंगे जिन्हें पालने का सबसे बड़ा कारण रोजी-रोटी कमाना ही है। क्योंकि गांव के लोग गाय के दूध और मुर्गियों के अंडे बेचकर आमदनी कमाते हैं।
अगर विदेशों की बात करें तो आपको वहां बिल्लियां हर दूसरे घर में दिख जाएंगी। कुछ लोग तो शेर, चीता, मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर भी पालते हैं। भारत में भे इस तरह की दीवानगी देखने को मिल सकती है आपको।
फिलहाल यहां कुत्ते के अलावा आपको घरों में खरगोश, सफेद चूहा, तोता, कबूतर, कछुआ, आदि पालतू जानवर दिख जाएंगे। ये सभी जानवर पसंद के आधार पर पाले जाते हैं, लेकिन अगर आप ज्योतिष शास्त्र की नजर से देखें तो व्यक्ति को अपने सितारों के आधार पर ही पालतू जानवर पालना चाहिए।

लकी पालतू जानवर

क्योंकि इस तरह पाला गया जानवर उनके लिए भाग्यशाली सिद्ध होता है। ग्रह-नक्षत्रों को सपोर्ट ना करने वाला जानवर यदि घर ले आएंगे, तो वह व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव डालने लगता है।

अनलकी जानवर

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार ‘अनलकी’ जानवर पालने से व्यक्ति आर्थिक तंगी का शिकार भी हो जाता है। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगता है। इसके अलावा विभिन्न शारीरिक कष्ट भी उसका पीछा नहीं छोड़ते।

शुभ जानवर

वहीं अगर जानवर शुभ ग्रहों को देखते हुए पाला जाए, तो वह जातक की किस्मत चमका सकते हैं। उनके रुके हुए काम बनने लगते हैं।

जानिए फायदा

एस्ट्रोलॉजी की राय में इन जानवरों को घर में रखने से घर वैभव से युक्त रहता है। उनके घर में आने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए शुभ सिद्ध हो सकते हैं। संभव हो तो आप इन्हीं में से कोई एक जानवर अपने घर में पालें।

कुत्ता

शायद आप यह जानते ना हों, लेकिन हिन्दू धर्म में कुत्ते को महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी व्यक्ति के कई अशुभ ग्रहों को सही करने का इलाज कुत्तों से ही जुड़ा है। उन्हें भोजन मात्र कराने से ही संकट दूर हो जाते हैं।
अगर आप घर में कुत्ता पालना चाहते हैं, तो यह ज्योतिष के अनुसार एक शुभ जानवर है। लेकिन इसे पालने के बाद इसका पूरा आदर करें। समय से भोजन खिलाएं, उसकी साफ-सफाई का भी ख्याल रखें। ज्योतिष के अनुसार काले कुत्ते बेहद ‘लकी’ साबित होते हैं।

मेंढक

घर में असली मेंढक रखना या फिर किसी धातु का बना मेंढक रखना, दोनों ही शुभ है। यह घर को बीमारियों से दूर रखता है।

तोता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तोता भी एक शुभ पालतू जानवर है। इसे घर में रखना व्यक्ति को फायदा देगा। यह घर पर आने वाले संकट को पहले ही भांप लेता है।

घोड़ा

घोड़े को ज्योतिष शास्त्र ने ऐश्वर्य का प्रतीक बताया है। कुछ लोग घर में असली घोड़ा रखते हैं, लेकिन अगर आप नकली घोड़ा भी रखेंगे तो आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

कछुआ

ज्योतिष की एक शाखा वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ घर में ‘लक’ लेकर आता है। विभिन्न धातुओं से बना कछुआ घर में रखना अच्छा होता है।

मछली

चीनी वास्तु शास्त्र कहलानी वाली फेंग शुई विधा के अनुसार मछलियां घर में रखना शुभ होता है। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। घर में शांति भी बनी रहती है। यदि घर पर कोई संकट आने वाला हो तो ये उसे खुद पर ले लेती हैं।

खरगोश

देखने में प्यारा सा यह जानवर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ माना गया है। इसे घर में रखने से समृद्धि आती है।


No comments:

Post a Comment