Tuesday, December 2, 2014

Wait, gold price can go down till Rs.23500/-

थोड़ा इंतजार कीजिए, सोने की कीमत 23,500 रुपये तक नीचे जा सकती है

थोड़ा इंतजार कीजिए, सोने की कीमत 23,500 रुपये तक नीचे जा सकती है

सोने की चमक अभी और धीमी हो सकती है। भारत के घरेलू बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 25,427 रुपये प्रति ग्राम तक नीचे आ गई। यह भारत के घरेलू बाजार में पिछले लगातार 7 वें सत्र की गिरावट है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में इस साल 20 फीसदी तक गिरावट आई है। इसका कारण विदेशी निवेशकों का गोल्ड में निवेश से मोहभंग होना है। इसके चलते वे जल्द से जल्द इसे बाजार में बेंच रहे हैं। सोमवार भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में  और गिरावट दर्ज हुई। सोने में यह आठवें दिन लगातार गिरावट आई है। इसकी कीमत अब मार्च 2009 की कीमत के पास पहुंच गई हैं। सोना आज 25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में अभी और गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह 25,400 रुपये का यह भाव साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर है। यदि यही रुख बना रहा तो सोने में और गिरावट हो सकती है और यह 24,600- 23,500 के बीच तक पहुंच सकता है।

 

No comments:

Post a Comment